Bjpयुमो के प्रान्तीय सदस्य पीयूष चौबे के नेतृत्व में संजयको नया जिलाध्यक्ष को बनानेपर मनाया गया जश्न

बलिया। भारतीय जनता पार्टी जनपद इकाई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव  उनके प्रथम नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने  शहीद पार्क चौक में व्यापारियों के संग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। भाजपा नेता भोला सिंह बघेल ने कहा की सिकंदरपुर के लोकप्रिय विधायक रहे, संजय यादव  को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है। श्रीं यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। बलिया जिले में हर वर्ग के साथ न्याय होगा।
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष चौबे ने कहा कि तीन दशक से अधिक समय तक आम कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करने वाले संजय यादव  युवा मोर्चा से अपनी पहचान बनाते हुए राष्ट्रीय मंत्री तक का सफर तय कर  चुके हैं। जिनके नेतृत्व में  जिले के उत्साहित नौजवान आगामी लोकसभा के चुनाव में जनपद के सभी सीटों पर कमल खिला कर नरेंद्र मोदी  को तीसरी बार देशका प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगें। व्यापारी नेता दीपक केसरी ने कहा कि नवनियुक्त जिला ध्यक्ष के नेतृत्व में बलिया का व्यापारी समाज हमेशा की तरह भाजपा के साथ खड़ा रहेगा।इस दौरान अमित सिंह तोमर, शैलेष पाण्डेय, ज्ञान प्रकाश बरनवाल, अंशु सरावगी, मुन्ना कुमार, नगर पालिका सभासद धरम भारती, जितेन्द्र शाह, अलाउद्दीन विक्की खान,  जिला मंत्री अभिषेक सिंह राफेल, आदित्य तिवारी, प्रभात गुप्ता, अनूप वर्मा, भूदेव पाण्डेय, अमित अग्रहरी, राजकुमार, सरफराज आलम सोनू, जमाल ख़ान, पवन गुप्ता, सुनील गुप्ता, सिद्धान्त दत्त यादव सन्नी, कृष्णा गोंड, भोला यादव, अभय साहनी, बब्बन गुप्ता, गोलू गिरि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments