न्यायिक सेवा परीक्षा में बलिया की बेटी आरुषि ने हासिल किया 66वां रैंक, निरुपुर गांव में छायी खुशी

बलिया।आयुषी दुबे पुत्री श्री अरविन्द कुमार दुबे निवासी  ग्राम पंचायत नीरू पुर ने UPPCS-J  की परीक्षा पहले ही प्रयास में  66रैक हासिल किया है। इनके पिता  राजकीय इन्टर कालेज जनपद-हरीद्वार के रूडकी में प्रधानाचार्य है। आयुषी मूल रूप के गांव के लोगों का कहना है कि  बचपन से ही बहुत मेद्दावी छात्रा रही है इनकी बड़ी बहन डॉ0 अस्तिता दुबे जर्मनी में फेलोशिप पर रिसर्च कर रही है और माता जी  बीना दुबे एक कुशल गृहणी है। आयुषी ने इलहाबाद विश्व विद्यालय की 2022 LLB बैच की गोल्ड मेडलीस्ट रही है। इनकी सफलता से इनके ग्राम पंचायत व ननिहाल ग्राम पोस्ट दलन छपरा विकास खण्ड मुरली छपरा में बहुत में हर्ष व्याप्त है। इनकी सफलता पर इनके नाना शम्भू नाथ पाण्डेय, उपब्लाक प्रमुख मुरली छपरा सुशील पाण्डेय, मामा संजय पाण्डेय, अजय पाण्डेय, अजीत पाण्डेय, इनके बड़े पिता  लल्लन दुबे, मुन्ना दुबे सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों में हर्ष व्याप्त करते हुये इनके उज्वल भविश्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments