जनकल्याण के भगवान बोले नाथ का ब्राह्मण सेवक संघ ने किया भव्यरुद्राभिषेक,हर हर महादेव का हुआ jay ghosh

बलिया ‌। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद इकाई के तत्वावधान में भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक  कार्यक्रम संपन्न हुआ ।श्री तिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर कुकुरहा चोगड़ा परिसर में पवित्र सावन मास में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के द्वारा जन कल्याण के लिए भव्य रुद्राभिषेक का कार्यक्रम  पंडित आशीष पाराशर एवं अरुण तिवारी के नेतृत्व में पांच पंडितों के द्वारा भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत चितबड़ागांव केसरी नंदन त्रिपाठी  जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र जिला सचिव सत्येंद्र पाण्डेय एवं आजमगढ़ मंडल प्रभारी /पत्रकार ओम प्रकाश पाण्डेय शामिल रहे । इस अवसर पर हवन पूजन एवं प्रसाद  वितरण किया गया तथा चंद्रयान 3की सफलता के प्रति आभार व्यक्त किया गया । तत्पश्चात जनकल्याण के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर प्रीति पाण्डेय , राज कुमारी पाण्डेय, अर्चना मिश्रा, सोनी तिवारी मधु ,दया शंकर तिवारी, रत्नाकर दुबे, उमाशंकर पांडेय, सरोज दुबे, मनीष दुबे, सुरेंद्र द्विवेदी ,आनंद प्रकाश त्रिपाठी, राहुल तिवारी, मुन्ना तिवारी, आत्मा पांडेय, अतुल पांडेय, विजय पांडेय, शुभम ओझा, अनूप पांडेय आदि मौजूद रहे। उक्त मौके पर संघ के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दिवेदी के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जहां से श्रद्धालुओं ने प्रशाद ग्रहण किया।

Post a Comment

0 Comments