योगी को शिवपाल की सलाह कोर्ट से उपर खुदको ना माने आप,ज्ञानवापी के मुद्दे पर शिवपाल ने सीएम पर साधा निशाना—लोक सभा में 40 सीटें आएंगे सपा की झोली में

बलिया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने फेफना स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  जी खुदको कोर्ट से उपर ना समझे।  उन्होंने जिले की समस्याओं पर आवाज उठाते हुए कहा कि सपा सरकार में बाढ़ और कटान से निपटने के लिये योजनाबद्ध तरीके से काम हुआ करता था और प्राथमिकता के आधार पर पैसे रिलीज कर कटानपीड़ितों और बाढ़ पीड़ितों को भी आशियाना, मुआवजा दिया गया था। लेकिन वर्तमान समय में बलिया के घाघरा से जो कटान हो रही है। उससे बचाव करने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित  हो रही है। कई गांव खतरे में हैं उनको बचाना आज जरूरी हो रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इंडिया से पीएम का चेहरा कौन होगा यह बताना जल्दबाजी होगी, लेकिन इतना जरूर है कि इंडिया से पीएम के चेहरे कई है जो भाजपा के पीएम के चेहरे से बेहतर हैै। पढ़े लिखे और योग्य लोग है। जो देश हित में बेहतर साबित हो सकते है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 सीटों पर 40 सीटें तो अकेले सपा की झोली में आएगी। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में जनता सपा को विकास के लिए आशा से देख रही है। आने वाले दिनों में सपा बड़ी ताकत और नई उर्जा के साथ चुनाव लड़ेगी।
इनसेट....
 मुस्लमान हमेशा से सपा के साथ
बलिया। शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि मुसलमान सपा के साथ रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा के पक्ष में मुसलमान खुलकर सामने आएंगे। मऊ के विधायक अब्बास अंसारी के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह समय आने पर पता चलेगा कि अब्बास किसके साथ है। वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को लेकर शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर को अपनी भाषा में संयम बरतना चाहिए था, उन्हें संवैधानिक पद पर बैठे पीएम, सीएम और गृहमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। अब तो वह जहूराबाद सीट से फिर चुनाव जीत कर दिखाये। हकीकत उन्हें खुद ही पता चल जाएगा।इस अवसर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, अम्बिका चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव, राजमंगल यादव,बद्दरुदुजा जाफरी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments