बलिया। देश-प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आई है तभी से आम-अवाम अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। देश में विकास की असली शुरूआत भाजपा सरकार में ही संभव है। भाजपा जितनी मजबूती से सरकार में रहेगी विकास का पहिया उतनी ही गति से दौडेगा। यह बातें शुक्रवार को नगर के शनिचरी मंदिर व कदम चौराहा पर आयोजित नुक्कड सभा में लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ पूरे प्रदेश में आएगी। कहा कि बलिया में जब नगर निकायों में भी भाजपा की सरकार होगी तभी सबका विकास संभव होगा। कहा आप सभी मिलकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताइए पार्टी हर मोर्चे पर आपके साथ खडी मिलेगी। नुक्कड सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख गुडडू राय, अनिल पांडेय, आदर्श सिंह, घनश्याम दास जौहरी, अमरीश पांडेय, अनिल सिंह, आनंद मिश्रा, श्यामजी रौनियार, अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विकास के लिए भाजपा सरकार हर वर्ग की पहली पसंद बन चुकी है- नीरज शेखर
बलिया। भाजपा सरकार ही हर वर्ग व समुदाय का भला कर सकती है। भाजपा बिना किसी भेदभाव के विषम परिस्थितियों में भी अपने लोगों के साथ मजबूती से खडे रहकर साथ देती है। शुक्रवार की देर शाम नगर के शहीद पार्क के पास अपना दल के नेतृत्व में आयोजित नुक्कड सभा में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा। उन्होंने कहा कि लोगों के मान-सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा भाजपा सरकार में ही संभव है। आज भाजपा सरकार में व्यापारी से लेकर महिलाएं व आमजन तक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विकास के लिए यह सरकार हर वर्ग की पहली पसंद बन चुकी है। ऐसे में नगर निकाय चुनाव में आप लोग भाजपा के हाथों को मजबूत करिए नुक्कड सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख गुडडू राय, अनिल पांडेय, आदर्श सिंह, घनश्याम दास जौहरी, अमरीश पांडेय, अनिल सिंह, आनंद मिश्रा, श्यामजी रौनियार, अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
भाजपा के साथ ब्राह्मण समाज ने रहने का किया ऐलान -टूनजीपाठक
बलिया। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाठक टूनजी पाठक के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर शनिवार को ब्राह्मण समाज के सैकडों लोगों ने नगर निकाय पालिका चुनाव में भाजपा के साथ रहने का संकल्प किया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक स्वर में अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि समाज का भला भाजपा में ही संभव है। टुनजी पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मणों को हमेशा सम्मान दिया है।
वैसे भाजपा सरकार सभी वर्ग का सम्मान करती है जिसमें ब्राह्मणों का सदैव सर्वोच्च स्थान रहा है। ब्राह्मण सदैव से प्रबुद्ध वर्ग रहा है। वह बिना किसी के बहकावे में आए भाजपा के साथ मजबूती से हमेशा ही खडा रहता है। बैठक में महावीर पाठक, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अंजनी लाल चौबे, बब्लू चौबे, बिट्टू मिश्र, अंजनी चौबे, रिंकू दुबे, कमलेश पांडेय, डब्बू ओझा, शऋुघ्न पांडेय, सौरभ पाठक, पप्पू पांडेय, पीयूष चौबे, जयप्रकाश दुबे, मुक्तेश्वर दुबे, पप्पू गिरि, अर्जुन पांडेय, मिंकू पांडेय, सत्यप्रकाश ओझा, अनिल पांडेय, अमरीश पांडेय आदि बैठक में मौजूद रहे।
0 Comments