अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय सचिव बनने पर सुनील सरार्फ काजनपद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

बलिया।अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ उ प्र स्वर्णकार संघ एवं सरार्फा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नगर के अग्रवाल धर्मशाला में नववर्ष मिलन समारोह एवं स्वर्णकार संघ के जनपद स्तरिय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संग्राम सिंह यादव विधायक , पूर्व विधायक सनातन पांडेय , सपा के जिलाध्यक्ष  राज मंगल यादव , राम इकबाल सिंह पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू,   सुरेंद्र सिंह ,नपा पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय,प्रशांत दुबे ,चुन्नू चौबे, भुट्टो चौबे,  राजेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुनील सरार्फ  को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ का राष्ट्रीय सचिव बनने पर पूरे स्वर्णकार समाज के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर  स्वागत  किया ।इस अवसर पर सुनील सर्राफ कहाकि राष्ट्रीय सचिव के रूप में मुझे जो जिम्मेदारी मिली है ,उसे मैं पूरी निष्ठा  से पूरी  करूंगा। उन्होंने कहा कि विगत 20 वर्षों से स्वर्णकार संघ के एक एक मोती पिरोते हुए जिस माला को हमलोगो ने बनाने का काम किया है आज वह एक वट वृक्ष के रूप में हमारे सामने आया है। भीषण ठंड के बाद भी हजारों की संख्या में जिले के कोने-कोने से  समाज के लोग यहां आकर सिद्ध हैं ।जो सिद्ध करता है कि स्वर्णकार संघ एक वट वृक्ष के रूप में अपना आकार ले चुका है। इस कार्यक्रम के द्वारा स्वर्णकार संघ के  मंडल अध्यक्षों जनपद के वरिष्ठ लोगों जिन्होंने अपना 
पूरा जीवन इस संघ और संगठन के लिए समर्पित कर दिया है। सभी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया कुछ लोगों को स्वर्णकार रत्न से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमोद कुमार सर्राफ ,अशोक कुमार पत्रकार ,जितेंद्र कुमार सरार्फ, रामजी प्रसाद सर्राफ, जय शंकर वर्मा ,अर्जुन प्रसाद सर्राफ, पवन कुमार सोनी, सुनील कुमार सोनी, राधेश्याम वर्मा, प्रेमचंद सरार्फ ,जितेंद्र कुमार सर्राफ, श्रीरंग  सर्राफ, सतपाल  , डॉ अरविंद कुमार स्वर्णकार आदि को स्वर्णकार संघ के विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही स्वर्णकार रत्न से भी सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments