बलिया।नपा के सफाई कर्मियों ने दो माह के बकाया वेतन विगत तीन वर्षों से पीएफ के भुगतान को लेकर अधिशासी अधिकारी कार्यालय के सामने पर आन्दोलित रहे। जिसमें ददरी मेले का भुगतान भी शामिल बताया गया है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका में स्थाई 150, संविदा कर्मी 70और आर्यन के250 जिम्मे नगर के 25वार्डो की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।जो धरातल क्या है यह सभी नागरिकों से छिपा नहीं है।नपा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भारतभूषण मिश्र ने बताया कि सफाई कर्मियों की सभी मांगे जायज है। जिन्हें तत्काल जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले माह नपा कर्मचारियों के आन्दोलन को समाप्त कराने तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने बारी बारी सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर आन्दोलन समाप्त कराया था। परन्तु दो माह बाद भी नपा कर्मियों और यहां कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। जिसके लिए अधिशासी अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह और शहर कोतवाल राजीव सिंह में आर्यन गुरु प सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पिन्टू रावत और नपा के वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान और , सफाई कर्मियों के आन्दोलन को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन सफाई कर्मी आर पार की लड़ाई से कम पर तैयार नहीं हो रहे हैं।शाम 3.30बजे तक कोई निर्णय नहीं हो सका।
0 Comments