कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य लोगों को जोड़ना और सौहार्द स्थापित करना है-वीरेन्द चौधरी

बलिया। राहुल गांधी  द्वारा भारत जोड़ो यात्रा चलाए जाने के समर्थन में उप्र के कई भागों में भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी पूर्वी जोन के अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी  के नेतृत्व में 11 दिसंबर को बलिया पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के सदस्यों ने सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडेय  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पद यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद पदयात्रा विकास पुरुष एवं पूर्व सांसद स्व. जगरनाथ चौधरी  की मूर्ति, सांसद रहे तारकेश्वर पांडेय  की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भवन पहुंची। इस दौरान यात्रा का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जाकिर हुसैन व आमजन ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के पूर्वी जोन के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने  कहा कि हम भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे के साथ देश से जातिवाद भेदभाव मिटाने के लिए और सामाजिक समरसता कायम करने के लिए सब को एक दूसरे से जोड़ने  और बढ़ी हुई महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं।  प्रदेश महासचिव मनिंदर मिश्रा ने कहा कि आमजन के अलावा महिलाओं, किसानों एवं नौजवानों बेरोजगारों का लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है। देश की जनता वर्तमान सरकार से जनता ऊब चुकी है। अब वक्त आ गया है कि एक इतिहास कायम किया जाए। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।  हालात काफी नाजुक है, जनता सरकार के खिलाफ आक्रोश में है। हम सिर्फ जोड़ने का काम करते हैं। हम तोड़ने का और सौहार्द बिगाड़ने का कार्य नहीं करते है। आज की पदयात्रा में  कैलाश चौहान , राजेंद्र चौधरी, विनोद सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, बृजेश सिंह गाट, गीता गोयल , जनार्दन यादव उमाशंकर पाठक ,ओमलता , मदन यादव, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय मिन्टू, रूपेश चौबे हृदयानंद पांडेय,अजीत धुसिया ,विशाल चौरसिया,बैजनाथ राम ,संतोष चौबे,फूल बदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, शाहिद अली खान ,अंजनी चौबे, विवेक ओझा,अभिजीत सिंह,अनुभव गोलू विवेक तिवारी,राजा , रामेश्वर तिवारी,हरिकेन्द्र सिंह, पी एन शुक्ला, उषा सिंह ,रामधनी सिंह,रघुवीर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। आभार जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments