बलिया: 'लिविंग लीजेंड्स ऑफ बलिया' फोरम के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ' रोल ऑफ लिविंग लिजेंड्स इन द होलिस्टि डेवेलपमेंट' का आयोजन बुधवार को विश्वविद्यालय सभागार में हुआ। इसमें 'लिजेंड्स ऑफ बलिया' के सम्मानित सदस्यों में एक राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह व प्रसिद्ध मौसम वैज्ञानिक प्रो. जगदीश शुक्ल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन लिजेंड्स की उपलब्धियों की भी जानकारी सभागार में मौजूद लोगों को दी गयी।इस अवसर पर प्रो. शुक्ल ने कहा कि कोई भी संस्था समाज को बदलने में सहायक होती है। इस दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हेंने विवि परिवार को धन्यवाद दिया। कहा कि मैं आइंस्टीन व गांधी का फैन हूँ। उन्होंने कहा कि बलिया में एक मात्र इंडस्ट्रीज थीं, जो आज बंद हैं। इस दिशा में हम सबको सोचना होगा। यहाँ कृषि के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। सुरहा ताल यहाँ के लिए एक बड़ा वर्दान है। प्रो.शुक्ल ने सुझाव दिया कि बड़े विश्वविद्यालय अपने यहाँ फाउंडेशन भी स्थापित करते हैं। यहाँ के नागरिकों की एक स्थायी कमेटी हो, जिसमें कृषि, विज्ञान, पर्यावरण समेत हर क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हों। उस कमेटी की हमेशा मीटिंग हो और बलिया के विकास पर चर्चा हो। उन्होंने कहा कि यहां की भूमि ऋषियों, विद्वानों और बागियों की धरती है। यहां एक अलग तरह की ऊर्जा है। चंद्रशेखर जैसी ज्वाला फिर यहाँ से निकले, ऐसा विश्वविद्यालय के माध्यम से कैसे हो, इस पर विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया विचारों से संचालित होती थी, आज तकनीक से संचालित हो रही है।
उपसभापति हरिवंश नारायण ने युवा साहित्यकार अतुल राय की किताब 'चाँदपुर की चंदा' जिक्र करते हुए कहा कि आप यह किताब जरूर पढ़ें। गांव की मनःस्थिति को जानने समझने के लिए ऐसी किताबें पढ़नी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से कृषि, पर्यटन, पौराणिक जैसे अन्य क्षेत्रों में की जा रही पहल को विस्तार से बताया। कहा कि यहाँ के बागीपन की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लग जाए तो बलिया का कोई सानी नहीं है। उन्होंने बलिया के जलजमाव व अन्य मूलभूत समस्याओं से भी अवगत कराया और समाधान की पहल पर बल दिया। मंगलाचरण एवं कुलगीत की प्रस्तुति प्रद्युम्न उपाध्याय, संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अजय कुमार चौबे ने किया।
प्रथम तकनीकी सत्र 'पर्यटन के आलोक में बलिया की ऐतिहासिक- सांस्कृतिक विरासत' विषय पर केंद्रित रही। इस सत्र में मेवाड़ विवि के प्रति कुलपति आनंद वर्धन शुक्ल, दुबे छपरा महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डाॅ. गणेश पाठक एवं प्राध्यापक शैलेंद्र सिंह ने अपने व्याख्यान दिये। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. अशोक कुमार सिंह, संचालन डाॅ. सरिता पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. प्रियंका सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में प्रो प्रतिभा पाण्डेय, प्रो जे पी एन पाण्डेय, प्रो आर के चौबे, डाॅ अवनींद्र सिंह, श्री निर्भय नारायण सिंह आदि आदि प्राध्यापक, विवि के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
0 Comments