निभा के नेतृत्व में स्वच्छ एवं सुन्दर अभियान चला कर आप पार्टी की महिला सदस्यों ने नगर में फेरा झाड़ू

बलिया।आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष निभा पाण्डेय के संचालन एंव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्नवान मंगलवार की दोपहर में पार्टी कार्यालय से शुभारंभ के साथ झाडू चलाओ गंदगी मिटा अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टी के प्रांतीय सचिव  उषा राय में झाड़ू चलाओ अभियान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जब जब देश पर संकट पड़ा है महिलाओं ने मोर्चा संभाला है। पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेवी अजय राय मुन्ना ने कहा कि गन्दगी के रूप में हर जगह भ्रष्टाचार व्यभिचार किसानों का शोषण किया जा रहा है जिसके चलते आम जनता करा रही है राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि समाज में व्याप्त गंगा जी को इसी तरह साफ करें इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत सुंदर भारत बनाने का है। काकी वर्तमान में जो हालात हैं उससे सभी भलीभांति परिचित हैं जिस से निजात पाना उनकी प्राथमिकता है ऐसी स्थिति में उनका साथ आम आदमी पार्टी ही दे रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निभा पांडे ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर नगर के विभिन्न मोहल्लों में झाड़ू चला कर सफाई कर भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाओं को आगे आने का आवाहन किया गया। इस अभियान में डॉ प्रदीप कुमार, कंचन पटेल बंदना यादव कुसुम देवी हिंदू देवी सविता देवी लीलावती देवी रूबी खातून प्रमिला देवी कलावती देवी गीता देवी सुनीता देवी आदि शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments