बलिया।शहर की घनश्याम नगर कालोनी स्थित एक भवन में बैठक में देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, जातिपाति, धर्मवाद आदि अनेकों समस्याओं पर विचार किया गया । जिसमें देश में समस्त राजनीति दलों के प्रति आम जन का विश्वास घटने के कारणों सोच विचार के बाद एक ऐसे एक नये राजनैतिक दल के गठन पर उपस्थित लोगों की सहमति के बाद उस राजनैतिक दल का नाम भारतीय प्रगतिशील पार्टी रखने सहमति व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित महानुभावों द्वारा श्री दीपक सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जगदम्बिका पाल सिंह, महासचिव घनश्याम सिंह, कोषाध्यक्ष कुमकुम सिंह तथा सचिव विनोद कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया। बैठक में हरेन्द्र साह, सुशीला देवी, धनुज राम, मनोज पाण्डेय, अमरजीत यादव, दिग्विजय यादव, विद्यासागर मिश्र, दिनेश मिश्रा, विजय प्रभाकर, जितेन्द्र यादव, गोपाल सिंह, विमलेश राजपूत आदि मौजूद रहे। नव मनोनीत पार्टी के पदाधिकारियों को बधाईयां दी गयी । राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह ने उपस्थित बैठक में सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
0 Comments