डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने झन्डी दिखाकर हरघरतिरंगा का किया शुभारंभ

बलिया।शुक्रवार की सुबह हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन हेतु जन जागरण के लिए डाक अधीक्षक  संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में आज प्रधान डाकघर से मारुति नंदन सहायक डाक अधीक्षक  मुख्यालय, अंगद कुमार यादव डाक निरीक्षक बेल्थरा रोड , रविंद्र डाक निरीक्षक केंद्रीय ,मोहम्मद कलाम डाकपाल प्रधान डाकघर, संतोष सिंह ,अमरनाथ गिरी ,चंदन कुमार ,संजीव कुमार, हरिओम तिवारी ,गिरीश तिवारी सहित सभी कर्मचारी औरअधिकारीगण शामिल रहे।  प्रभात फेरी प्रधान डाकघर  से निकलकर , शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्रधान डाकघर पहुंच कर इसका समापन हुआ । प्रभात फेरी में डाकघर के अधिकारी कर्मचारी के अलावा आम जन ने भागीदारी भी रही। सभी डाकघरों के माध्यम से तिरंगा झंडे  आम आदमी के लिए मात्र ₹25 में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments