बलिया। जिला अस्पताल स्थित सीटी स्कैन यूनिट के प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे ने जानकारी दिया है कि एक दो दिन के अंदर अस्पताल में आने वाले सिटी स्कैन के मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह से अस्पताल स्थित सिटी स्कैन मशीन में तकनीक खराबी आ गयी थी, मुख्य मशीन का एक प्रमुख पार्ट खराब हो जाने के कारण अस्पताल में सिटी स्कैन निशुल्क से ठप हो गयी थी। कम्पनी को उक्त मशीन के जापान स्थित मुख्यालय से बलिया पहुंचा दिया गया है। मंगलवार को सिटी स्कैन मशीन के इंजिनियर यहां आने वाले हैं।उनके आते अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन मरीजों को सेवा देना आरंभ कर देगी।इस लेकर स्टाफ के सभी लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
0 Comments