स्वास्थ्य विभाग के समूह ग कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगे नहीं हुई तो अब होगा आन्दोलन

बलिया। जिले के समस्त चिकित्सालियों एवं प्राथमिक स्वा०के०, सामुदायिक स्वा०के० पर दो घण्टे का कार्य बहिष्कार के पश्चात जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना सभा की गयी। जिसमें सभी ने एक स्वर  सरकार द्वारा जारी स्थानान्तरण नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सभी स्थानान्तरण को निरस्त करने हेतु उ0प्र0 सरकार व महानिदेशालय के खिलाफ नारेबाजी कर अपने अपने वक्तव्य में आक्रोश व्यक्त किया। सरकार से यह मांग की गई कि सभी स्थानान्तरण तत्काल  निरस्त किते जाते, यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो चिकित्सा संवर्ग  ग के समस्त कर्मचारी प्रान्तीय संगठन द्वारा लिये गये निर्णय की सूचना मिलते  जनपद में आन्दोलन तेज  किया जायेगा , जिसके जिम्मेदार शासन और सरकार  होगी। धरना की सभा की अध्यक्षता अरूण कुमार सिंह  और संचालन हेमवन्त सिंह मंत्री द्वारा किया गया ।सभा में 
अवधेश कुमार सिंह, योगेन्द्र नाथ पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, छोटेलाल प्रसाद, आर०बी० यादव, सुशील कुमार ओझा, रणधीर सिंह, रितेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय, विनोद कुमार सिंह, अंजनी राय, बब्बन यादव, विवके सिंह, धनश्याम वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, धमेन्द्र तिवारी, योगेन्द्र कुमार, संजय सोनी आदि ने मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments