बलिया।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्ष नीतू पाण्डेय के नेतृत्व में बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित मातृ शक्ति सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन में विभिन्न दायित्वों पर काम कर रही सैकड़ो मातृ शक्तियों को भाजपा बराबर सम्मान दे रही है। इस अवसर पर उन्होंनेअंगवस्त्र से मातृशक्ति को सम्मनित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृ समूह से मंत्रीश्री सिंह ने कहा केन्द्र में नरेन्द्र मोदी व उप्र में योगी आदित्यनाथ जी कि सरकार ने 2014 से लगातार आम जनमानस को लाभान्वित करने वाली योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान दिया हैं। बलिया से ही प्रधानमंत्री जी द्वारा उज्जवला योजना का शुभारम्भ किया था। उन्होंने आवास, शौचालय, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री समर्थ योजना जैसी अनेको योजनाओं के माध्यम से मातृ शक्ति को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया हैं। कोरोना काल में मोदी व योगी ने किसी भी महिला या बहनों को भूखे पेट सोने नही दिया हैं। प्रधानमंत्री जी ने अपने कैबिनेट में निर्मला सीताराम को वित्त मंत्री बनाकर मातृ शक्ति को देश कि अर्थव्यवस्था कि मालकिन बनाया हैं। उड़ीसा कि आदिवासी समुदाय से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।बलिया जनपद में भाजपा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी व सहभागिता भी काफी सराहनीय हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि मातृ शक्ति की बदौलत ही उत्तर प्रदेश में भाजपा कि पुनः सरकार बनी हैं। भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को सार्वाधिक सम्मान मिला हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जयप्रकाश साहू ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू पाण्डेय को बधाई भी दिया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता व अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष नीतू पाण्डेय और संचालन जिला महामंत्री श्वेता राय ने किया। इस दौरान संजय मिश्रा, वशिष्ठ दत्त पाण्डेय, बब्बन सिंह रघुवंशी, पीयूष चौबे, सन्तोष पाण्डेय, जावेद कमर खान, अभिषेक सोनी, शशिकला तिवारी, रानी, मृदुला श्रीवास्तव, किरण वर्मा, रेखा गुप्ता, संगीता जयसवाल, श्वेता मिश्रा, ज्योतिका सिंह, माधुरी पाण्डेय, अमित सिंह तोमर, अभिषेक सिंह राफेल, अंकुर उपाध्याय, आदित्य तिवारी, अंशु सरावगी, सन्तोष वर्मा, भोला यादव, पिंटू गोंड, कालिका दास चौहान मौजूद रहे।
0 Comments