बलिया। समाजवादी पार्टी प्रान्तीय व्यापारीनेता पूर्व नपा चेयरमैन लक्ष्मणगुप्ता ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जिले के व्यापारियों संग जोरदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर श्री गुप्ता ने चेताया कि योगी सरकार और उसका प्रशासनव्यापारियों की धैर्य की परीक्षा न ले।श्री गुप्ता ने आरोप लगाया कि सिकन्दरपुर के लखनापार निवासी व्यापारी प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के मकान पर गोरखनाथ मठ में तैनात सिपाही अजय कुमार सिंह एवं उनके परिजनों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है ।जिसके खिलाफ शुक्रवार को जनपद के व्यापारियों ने श्री गुप्ता और भाकपा (माले) के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चैधरी के नेतृत्व में उपस्थित व्यापारियों एवं समाजिक/राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता के मकान पर सिपाही अजय कुमार सिंह द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटाने की मांग वाला मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि ए एस0डी0एम0 को सौंपा। इस अवसर पर व्यापारी नेता लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि सिपाही अजय कुमार सिंह मुख्यमंत्री का नजदीकी बताकर अधिकारियों में धौस जमा रहा है, और अपनी दबंगई के कारण वह कमजोर वर्गों के लोगों का मकान- जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके वहां पर मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा दे रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन यह सब कुछ जानते हुए भी मौन धारण किये हुए है। जो लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होने चेताया कि अगर प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता को न्याय नहीं मिला तो जनपद के व्यापारी लामबन्द होकर निर्णायक लड़ाई लड़ेगे। वही भाकपा (माले) के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चैधरी ने कहा कि योगी राज में दबंगो की दबंगई चरम सीमा पर है। गरीब और असहाय न्याय के लिए दर-दर भटक रहे है। भाजपा सरकार पुलिस के बल पर न्याय को रौंदना चाह रही है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उ0प्र0 सरकार को बार-बार कटघरे में खड़ा करना जिसका जीता जागता प्रमाण है। उन्होने कहा कि सिपाही अजय कुमार सिंह ने स्वय लखनापार में पोखरे की जमीन पर अवैध रूप से अपना मकान बनाया है। देखना हैं प्रशासन उसके खिलाफ कब बुल्डोजर चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने न्याय नहीं किया तो व्यापारियों के साथ माले एवं जनपद के न्यायप्रिय लोग लखनापार के लिए मार्च करेंगे।इस अवसर पर कमलेश वर्मा एड. मूनजी, सुरेश प्रसाद गुप्ता, दीनानाथ क्रान्तिकारी, सतीश कुमार गुप्ता, सुरेश प्रसाद गुप्ता, भीम प्रसाद गुप्ता, चन्द्रभान गुप्ता, राकेश गुप्ता, ओ0पी0 गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सी0पी0एम0 के अवध नरायण सिंह, माले के बसन्त सिंह, लक्ष्मण यादव, नियाज अहमद, भागवत बिन्द, नागेन्द्र प्रसाद, जनार्दन सिंह, राम प्रवेश शर्मा, संतोष यादव प्रधान, राजू गुप्ता, गणेश गुप्ता, शिवानन्द गुप्ता सहित पीड़ित प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता का भी परिवार शामिल रहा
0 Comments