राज्य मंत्री दानिश आजाद का जनपद में हुआ ऐतिहासिक स्वागत,भाजपा के प्रति देखने को मिला उत्साह

बलिया। उप्र सरकार के राज्यमंत्री दानिश आज़ाद के प्रथम जनपद आगमन पर मदरसा संघ सहित विभिन्न संगठनों द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया।जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जिले के सभी शिक्षक, मदरसा प्रबंधक भी मौजूद रहे। राज्य मंत्री श्री आज़ाद ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए योगी और मोदी सरकार ने उनके उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं आरंभ किया है। भाजपा अन्य सियासी दलों की तरह केवल लाली पा देने का काम नहीं करती बल्कि  कि उन्हें साथ लेकर सबका साथ सबका विकास के नारों को चरितार्थ करने में विश्वास रखती है। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्री आजाद ने अल्पसंख्यकों से भाजपा जुड़ने का आह्वान किया।  जिला मदरसा संघ के अध्यक्ष अकबर खान ने प्रदेश के मदरसा कर्मचारियों की समस्यायों से अवगत कराया,जिस पर राज्य मंत्री ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। कहाकि के  हम सभी के  लिए यह गर्व की बात  है।  प्रदेश के मुख्यमंत्री सारे समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य कर रहे हैं। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी महाराज के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह मे ग्राम प्रधान इसरार अहमद एड0 इशारद अहमद, रेहान, तारीफ अहमद, शकील अहमद , मोनौव्वर अली, नजीर अहमद, जुनैद अहमद, अफताब आलम ,अख्तर हुसैन ,अफताब अहमद, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता हजरत हुसैन एवं संचालन जुबेर अहमद ने किया।

Post a Comment

0 Comments