रसोईया संघ की दूसरी बार बनी संजू ठाकुर ब्लाक अध्यक्ष , लोगों ने दी बधाईयां

बलिया। उत्तर प्रदेश रसोईया कर्मचारी संघ हनुमानगंज का का गठन विकास खंड कार्यालय के सभागार में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रेनू शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री विमला भारती मौजूद रहे। दोनों नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बारसंजू ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष चुनी गई। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष रेनू ने कहा कि रसोइयों के सामने मानदेय तथा पहचान पत्र तत्काल जारी किया जाएगा। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह तत्काल कार्यकारिणी का गठन कर प्रांतीय संगठन को अवगत कराएं। इस अवसर पर विभिन्न विकास खंडों से आई रसोइयों ने भाग लिया। चेन के अंत में सभी अतिथियों के प्रति संजीव ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments