भाजपा सरकार में आम आदमी तक पहुंच रही सरकार की योजनाओं का लाभ-नागेन्द्रपाण्डेय

बासडीहरोड(बलिया)।  स्थानीय बाज़ार में सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं का जनसंवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं० दिन दयाल उपाध्याय के चित्र समीप दीप प्रज्ज्वलित कर संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा ने नागेंद्र पांडेय ने कहा कि  प्रधानमन्त्री  एवं मुख्यमंत्री योगी जी महाराज नेतृत्व में देश और प्रदेश का जो विकास हुआ कि हमरे सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, असहाय और कमजोर लोगों तक पहुंचाने लगा है,ऐसा क्या कभी पहले आप लोगों ने देखा है क्या। कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी जेल में या यूपी छोड़कर दूसरे प्रदेश में भूमिगत हो गए हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओ के सम्मान के साथ कभी भी खिलवाड़ नही होने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि जनता ही नेता बनाती है, और बिगाड़ती है।  कहा कि भाजपा सरकार में थाना में दलाली की प्रथा समाप्त हो गया। योगी सरकार में प्रदेश में स्वच्छ वातावरण बनाया। कहा कि सपा बसपा के समय राशन बाजारों में जाता था।इस दौरान  मुख्य अतिथि श्री पांडेय को कार्यकर्ताओ ने 51 किलो का माला और स्मृति चिन्ह देकर एवं साफा पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर रामेश्वर सिंह, राहुल मिश्र, इंद्र प्रकाश पांडेय, अनूप बर्मा,  खड़क बहादुर तिवारी, मनोज बिंद, अंकित चौबे, महेंद्र प्रताप सिंह, चिरकुट सिंह, दीन बंधु सिंह, संजीत गोंड, विशाल राजभर आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments