बलिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने सिकन्दरपुर तहसील के गांगकिशोर निवासी और जिला समाजवादी पार्टी के कोषाध्यक्ष डा० मदन राय को सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी संगठन का प्रभारी नियुक्त किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए सपा प्रवक्ता सुशील पाण्डेय"कान्हजी" ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि श्रीराय एक कुशल संगठनकर्ता है तथा सबको मिलाकर एक साथ चलने की उनमें अद्भुत क्षमता है।2022 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में इस मनोनयन का भरपूर लाभ सपा प्रत्याशी को मिलेगी।पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व को इस मनोनयन हेतु सपा कार्यकर्ताओं ने साधुवाद दिया है
0 Comments