बलिया ।जनपद के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के एक युवक द्वारा एक साढ़ें ६ वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना बाद गांव में अचानक से तनाव की स्थिति बन गयी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और दुष्कर्म के पीड़ित बालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उक्त गांव निवासी एक मासूम अपने घर के बाहर रोज की तरह खेल रहा था। तभी गांव का एक युवक उसके पास आया और उसे बातों में उलझाकर कुछ दिखाने के लिए पास के एक छत पर ले गया, जहां उसने बच्चे के साथ मुंह काला किया और मासूम की चिखने पर वहां से भाग जाने में सफल हो गया। उसकी चीख सुनकर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गये। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की छानबीन की और दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में जुट गई और मासूम को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना में पुलिस ने घायल बच्चे के बड़े भाई की तहरीर पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को दबोच लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बांसडीह रोड विनोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
0 Comments