बलिया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिचाई विभाग की नई कार्यकारिणी का गठन श्रमिक समन्वय समिति के अजय कुमार सिंह राजेश पांडे अभिमन्यु दुबे एसएन दुबे चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार तिवारी अध्यक्ष चंद्र मणि तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद उपाध्याय कनिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव मंत्री संदीप कुमार उप मंत्री भगवान राम को गौशाला कोषाध्यक्ष भोला जी आडिटर सहित अभय मिश्रा रामा शंकर शर्मा छोटेलाल पांडे अनिल उपाध्याय दीपन्जय तिवारी, पवन राय संदीप कुमार रंजीत असलम अरविंद सुधीर अनीता सहित भारी संख्या में महिला कर्मचारी गण मौजूद रहे। चुनावी सभा का संचालन ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने किया तथा चुने गए पदाधिकारियों को शपथ महामंत्री राजेश पांडेय दिलाई। अध्यक्ष श्री तिवारी ने सब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि कर्मचारी हित के सारे कामों में हर संभव सहयोग के लिए वे तैयार रहेंगे और कर्मचारियों के हक हकूक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिसका सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से ताली बजाकर स्वागत किया।
0 Comments