भाजपा सरकारें जनहित के मुद्दों को कर रही नजरअन्दाज-राजपाल

बलिया। भाजपा सरकारें जनहित के मुद्दों को नजर अंदाज कर रही है और गरीबों के पेट पर डकैती डाल रही है, रंसोई गैस का दाम बढ़ाकर किचन पर डकैती डाल रही है, पेपर लीक कराके बेरोजगारों के हक पर डकैती डाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकारे डकैतों की सरकार है।2022 में जनता इसे बदल कर पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के पक्ष में आधी की तरह सरकार बनाने का संकल्प लें।उक्त बातें समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही, उन्होंने  कहा कि कानपुर में जिस व्यापारी के यहां छापा डाला गया, वह भाजपा का सदस्य निकला है और उसके बारे भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। योगी प्रदेश के लिये अनुपयोगी साबित हो गए है।  प्रेस वार्तामेंपूर्वनारदराय,व्यासजीगोड,सुशीलपाण्डेय"कान्हजी",राजन कनौजिया,आशुतोष ओझा,,मंटु साहनी,जय प्रकाश मुन्ना,बंशीधरयादव,रमेशचन्दसाहनी,हरेन्द्रगोंड़,शामूठाकुर,रविन्द्र नाथ यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments