बलिया। मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यालय स्थित टीडी कालेज के मैदान में जन विश्वास यात्रा को मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी का झण्डा दिखा कर रवाना किया।इस अवसर पर जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि साढ़े सात वर्षों की मोदी सरकार और पांच साल की योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया और जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प ने भाजपा के कार्यकर्ताओ में बल दिया है।श्री चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास का मुख्य इंजन है। यूपी देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था श्रोत है। कार्यकर्ताओं श्री चौहान ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे उत्तम प्रदेश बनने जा रहा है। पापों के बोझ से मुक्ति के लिए नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं। मोदी ने भारत की दशा और दिशा दोनों ही बदल दी है। जिसके लिए पूरी दुनिया में मोदी का सम्मान हो रहा है।केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री द्वारा यूपी और योगी को मिलाकर उपयोगी बताते हुए
श्री चौहान ने कहा कि मोदी प्लस योगी मतलब 86 लाख किसानों का कर्ज माफ, मोदी प्लस योगी का मतलब गन्ना किसानों का एक लाख 44 हजार करोड़ का भुगतान, पीएम फसल बीमा योजना के 26 सौ करोड़ का भुगतान, मोदी प्लस योगी मतलब अपराधियों के घरों पर बुलडोजर। मोदी प्लस योगी मतलब जबर्दस्ती धर्मांतरण नहीं चलेगा। मोदी प्लस योगी मतलब 'लव' तो होगा लेकिन 'जेहाद' का नामोनिशान नहीं होगा। मोदी प्लस योगी मतलब हाइवे और एक्सप्रेस वे। मोदी प्लस योगी मतलब डेढ़ सौ गुंडे ढेर। मोदी प्लस योगी मतलब साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण, सात इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेटियों को नि:शुल्क शिक्षाइसी दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि मोदी और योगी नहीं होते तो राममंदिर बन जाता ? विश्वनाथ कॉरिडोर और धारा 370 खत्म होता क्या ?2024 तक यूपी का कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह योगी और मोदी की सरकार आम आदमी का भला करने के लिए बनी है। मोदी सरकार में 43 लाख से ज्यादा गरीबों को मकान दिए गए हैं। उन्होंने हिंदुत्व की परिभाषा देते हुए कहा कि सारी दुनिया एक ही परिवार है, यही हिंदुत्व है। सर्वे भवन्तु सुखिनः, यही हिंदुत्व है। 'जियो और जीने दो' यही हिंदुत्व है।
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि यहां से जन विश्वास यात्रा निकलकर जो संदेश पूरे प्रदेश को दिया जिसके बाद हर तरफ भाजपा का ही परचम लहरायेगा। कहा कि न रुकने वाले और न थकने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रथ रुकने वाला नहीं है। इस अवसर परमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के शांति रहने से व्यापार बढ़ा रहा है।
सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि बलिया ऐतिहासिक धरती है। शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश में लोगों का भरोसा जीता है। इन्होंने जो कहा वह किया। कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिया है।इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, सांसद , सांसद रविंद्र कुशवाहा, मंत्री दारा सिंह चौहान, उपेन्द्र तिवारी,अनूप गुप्ता, डा. धर्मेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी, विधायक संजय यादव, विधायक सुरेन्द्र सिंह, विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व सांसद भरत सिंह, डा. संजय गौड़ नागेंद्र पाण्डेय ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू और संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
0 Comments