सपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूहीसिंह ने सरकार की मानसिकता महिला विरोधी कहां!

बलिया।प्रदेश में होने वाले  विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में महिलाओं की भूमिका और भागीदारी को बढ़ाने केउद्देश्यसेआयोजित"जन-संवाद"कार्यक्रम नगर के बापू भवन में सम्पन्न हुआ।जनपद के कोने कोने से आयी ग्रामीण इलाके की महिलाओं ने भारी संख्या  में भागीदारी किया। जिससे हाल के अन्दर और बाहर तक भीड़ जमी रही।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने जन-संवाद  कार्यक्रम में कहा कि आज प्रदेश के अन्दर महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं में बेहताशा बृद्धि हुई है और सत्ता में बैठे  धृतराष्ट्र के अनुयाई महिला विरोधी मानसिकता के समर्थक हो गये हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसी जनपद की बहू हूँ और आज जो कुछ भी हूं आप के आशीर्वाद से ही हूं।आज आप लोगो से पहली बार कुछ मांग रही कि 2022 में अखिलेश यादव को आप का समर्थन मत के रूप में आशीर्वाद देगी ऐसा मुझे विश्वास है, मेरे ससुराल के लोग मेरे निवेदन को सम्मान देगें ऐसा समारा विश्वास है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि बलिया हमेशा से परिवर्तन और क्रांतिकारियों की पवित्र भूमि रही है और क्रांतिकारी दिल से हमेशा ही भावुक होते है, इस लिए कहूंगी की आप का निर्णय भावुकता में न हो काफी सोच विचार के बाद होना चाहिए।आज सबकुछ बेचने वाले सत्ताधीश लोग भी आत्मनिर्भर भारत का नारा दे रहे है, जो सरकार का जुमला है। समाजवादी सरकार में निर्मित विकास कार्यो  का ही फीता काट कर फोटो खिंचवाने में ही अपना 5 वर्ष का कार्यकाल बिताने वाले अहंकारियों को सत्ता से बेदखल करना बागी बलिया के लोगों की जिम्मेदारी है। सपा सरकार बनते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को  बनेगी तो उसे पहले बलिया से आवश्य जोड़ा  जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक  मंजू सिंह ने कहा कि  जनपद हमेशा से देश और प्रदेश का नेतृत्व करता रहा है। वर्तमान में महिला विरोधी मानसिकता की जो सरकार सत्तासीन है उसे बेदखल करने की शुरुआत भी बलिया ही  करेगा।
    राष्ट्रीय सचिव चिन्ता यादव ने कहा कि महिलाओं के बेहत्तरी एवं बराबरी के लिए अखिलेश यादव को 2022 में सत्ता दिलाना अब बहुत ही आवश्यक हो गया है।अध्यक्षता महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुशीला राजभर ने किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल  यादव ने जनपद के सीमा पर तथा कार्यक्रम स्थल पर भी सभी समाजवादियों की तरफ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
      इस अवसर पर  सुनीता सिंह, ममता चंद्रा,संस्कृति सिंह,रेनु सिंह, मनोरमा सिंह,सरिता सिंह,सरिता पाण्डेय,शशिबाला सिंह,आरती जायसवाल,गीता देवी,सुषमा देवी,खुश्बू वर्मा,पिंकी वर्मा,श्रुति गुप्ता,रूपा वर्मा,रीना जायसवाल,चम्पा पासवान,सविता सिंह,पवित्री वर्मा।
     इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओ ने भी पार्टी के महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जूही सिंह का स्वागत किया जिसमें अजीत मिश्रा, कामेश्वर सिंह, संग्राम सिंह यादव,सुभाष यादव,गोरख पासवान,लक्षमण गुप्ता,संजय उपाध्याय,सुशील पाण्डेय"कान्हजी"विश्राम यादव,यशपाल सिंह,चंद्रशेखर सिंह,शेख अहमद अली संजय भाई,बदरुदुजा,,मंटू खां,रविन्द्र नाथ यादव,जयप्रकाश मुन्ना,बंशी धर यादव,कामेश्वर सिंह,विकेश सिंह सोनू,शशिकान्त चतुर्वेदी,शिवजी यादव ,इरफान, राजेश यादव,हरेन्द्र गोंड,राहुल राय, शामू ठाकुर, गुप्ता, यादव,मंटु दुबे,अनिल खरवार,अटल पाण्डेय,अजय राय आदि शामिल रहे।संचालन राजन कनौजिया ने किया।

Post a Comment

0 Comments