बलिया।बैरिया विधानसभा के वरिष्ठ नेता शिवशरण तिवारी ने भाजपा के दुष्कर्म के आरोपी की थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तारी में हिला हवाली का आरोप लगाते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक से आरोपी भाजपा नेता के गिरफ्तार करने की मांग की है।श्री तिवारी ने कहा है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की निकट सहयोगी होने के कारण पीड़िता द्वारा नामजद करने के बावजूद थाना पुलिस उसे गिरफ्तार करने के बजाय क्षेत्र में आंतक फैलाने और पीड़िता के संगे सम्बंधीयों को धमका की छुट दे रखी है। उन्होंने कहा कि घटना को लगभग हफ्ता पुरा होने को है और आरोपी खुले आम बाजार में घुम रहा है। उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष के उस बयान की निन्दा की है जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहाकि आरोपी भाजपा नेता को पहले पार्टी से निकाला जा चुका है और आरोपी का भाजपा से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि जब जिलाध्यक्ष उसे गाड़ी में लेकर साथ साथ घुमते फिरते रहे और अब कह रहे हैं कि उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की अविलंब गिरफ्तार किये जाने की पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए चेताया है का गिरफ्तारी नहीं की जाती समाज वादी पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के सड़क से सदन तक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी।
0 Comments