बलिया।आजमगढ़ मण्डल के पुलिस उपमहानिरीक्षक अखिलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा सम्बन्धी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों संग स्नान घाट पर सुरक्षा बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया। मेले में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ गोताखोरों , नाविक के साथ-साथ स्वास्थ्य टीम से भी जानकारी हासिल की इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अभियंता से कहा कि कहीं भी तार ढीला या लीकेज नहीं होना चाहिए जिसके चलते कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान कोई कैजुअल्टी हो सके। उन्होंने एक-एक बिंदु पर ट्रैफिक घाट सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक से जानकारी हासिल की। लगभग 1 घंटे निरीक्षण के पश्चात नंदीग्राम में स्थित नगर पालिका परिषद के विशेष कैंप में पुलिस अधिकारियों से बारी-बारी से उनकी समस्या और ड्यूटी के बारे में जानकारी हासिल की। अंत में पुलिस उपमहानिरीक्षक में चेतावनी दी कि किसी तरह की लापरवाही मेले के दौरान छम में नहीं होगी। पूर्णिमा स्नान सकुशल संपन्न हो जाए इसके लिए हमें सभी आपको एक साथ मिलकर टीम भावना से एक दूसरे का सहयोग करते हुए इस महा अस्सलाम को संपन्न कराना है जिसका सभी जिम्मेदार पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। पुलिस अधीक्षक राज्य करन नय्यर ने विस्तार से मेले में किए गए सुरक्षा प्रबंधों और जिम्मेदारों का विस्तार से विवरण दिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार प्रिया त्रिपाठी,जेएस चौहान,शशि मौली पाण्डेय,विवेक पाण्डेय,एल आई यू अधिकारी आदि मौजूद रहे।
0 Comments