चाचा नेहरू का जन्मदिन मोनू ने गरीब बच्चों के बीच केक काटकर मनाया

बलिया। बाल दिवस के अवसर पर  पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते हैं का जन्मदिन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के सम्भावित प्रत्याशी मोहनीश गुप्ता 'मोनू' ने नगर के बनकटा मोहल्ले में सैकड़ों  बच्चों के बीच जाकर उनके जन्मदिन पर केक काटा। साथ ही बच्चों में पेंसिल, रबर ,कटर का  वितरण किया।  इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बाल दिवस पूरे देश में 14 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन  आजाद देश के पहले प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के अवसर पर देश के कोने कोने में मनाया जाता है।बच्चों द्वारा प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहा  जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री  ने बच्चों की सर्वांगीण शिक्षा की हमेशा वकालत की, जिससे भविष्य में एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके ।स्व० नेहरू बच्चों को राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव मानते थे। इस अवसर पर  राजेश कुमार टुने अध्यापक, संतोष मिश्रा, हरेंद्र यादव, चीवणामढ़ी, रमेश, राजेश सिंह, अखिलेश पांडेय, मंतोष गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, सुमित चौहान, अखिलेश गुप्ता, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।  मनमोहन यादव, राजेश खरवार, अंशु मिश्रा, प्रमोद चौहान, अमरीश सिंह, अंकुर गुप्ता, ललन जी ,कन्हैया सिंह, राहुल सिंह , मृत्युंजय पटेल, अमित राय शंकर, रवि सर्जिकल, अंकुर पांडेय, सुधीर गुप्ता, राजीव गुप्ता  , अंकित अग्रवाल, आशीष वर्मा , अतुल सरावगी व दर्जनों लोग रहे मौजूद।

Post a Comment

0 Comments