*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सांसद लगाएंगे ठुमके,21 से अधिक कलाकार शामिल रहेगे *

बलिया। उप्र सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री उपेंद्र तिवारी बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत फेफना विधानसभा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 551 जोड़ो के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा के दो सांसद कार्यक्रम के सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी कलाकारों के साथ अपना जलवा बिखेरेगे,  जनपद के फेफना विधान सभा में 551 जोड़ो की शादी एक साथ एक ही मण्डप में 7 दिसम्बर को होने जा रही है। विवाह के बारे आवश्यक जानकारी देते हुए श्री तिवारी ने बताया कि पूर्वांचल में  भव्य   वैवाहिक कार्यक्रम होने  जा रहा है। जिसमें कार्यक्रम में तमाम सांस्कृतिक कार्यकर्मो का आयोजन भी किया जा रहा है। जहां मंच से भोजपुरी महिला और पुरुष कलाकारों के साथ ही दिल्ली के भाजपा  सांसद मनोज तिवारी और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन अपना अपना जलवा दिखाएंगे, यानी मुख्यमंत्री के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा सांसद ठुमके  लगाने के साथ ही संगीत से लोगो का दिल बहलाने का  प्रयास करेंगे। इतना ही नही इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार निरहुआ समेत कुल 21 से अधिक  कलाकार और संगीतकार मंच पर समा बांधने का काम करेंगे।वे अपने शहर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मीडियाकर्मियों दी। उन्होंने  बताया कि इस  सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन की भी संभावना है

Post a Comment

0 Comments