बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी नवनियुक्त महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह और सचिव जैनेंद्र कुमार पांडेय मिंटू के जनपद प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर परजिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के जनपदवासियों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूँ कहा कि दोनों जुझारू नेताओं को प्रदेश कांग्रेस में स्थान देकर जिले में पार्टी की नींव को मजबूती दी है। हमे आशा है कि ये दोनो नेता कांग्रेस की नीतियों कोप्रदेश के कोने-कोने में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की इच्छानुसार पहुंचाने का काम करेंगे। स्वागत समारोह में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह , पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी , विनोद सिंह महाशक्ति सिंह, हरिकेन्द्र सिंह,उषा सिंह ,पारस वर्मा ,रमाशंकर तिवारी , फूल बदन तिवारी,पी एन शुक्ला ,, सत्य प्रकाश उपाध्यायउर्फ मुन्ना, ओमप्रकाश तिवारी, राजेंद्र चौधरी, सूर्यकांत यादव , सागर सिंह राहुल, शाहिद अली खान, जाकिर हुसैन, आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर स्वागत गीत हरिवंश साहनी ने प्रस्तुत किया। स्वागत सभा कासंचालन बृजेश सिंह "गाट" ने किया।
0 Comments