बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित समाजवादी महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण और अधिकार केवल समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। देश और प्रदेश की महिलाएं आज के परिवेश में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए महिलाओं से पुछा कि कि क्या आपके खातों में १५-१५लाख रुपए आये ,गैस के सिलेंडर भराये गये दोनो सवाल का महिलाओं ने हाथ हिलाकर नहीं का संकेत दिया। इस अवसर पर अपने नेता का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक मंजू सिंह ने कहा कि महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताजी मुलायम सिंह यादव की तरह है भाई अखिलेश यादव महिलाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की क्या दशा हो रही है यह किसी से छुपा नहीं है कहीं भी कोई भी घटना घट रही है और आरोपियों को बचाने में सरकार अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सपा ही महिलाओं की वास्तविक हितौषी हैं।इस अवसर पर वृंदा सैनी, चिन्ता यादव,मीरा यादव,चन्दा यादव,सरिता सिंह, मनोरमा सिंह, पुनीता सोनी,सावित्री वर्मा, एवं पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी,सनातन पाण्डेय, संग्राम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ,लक्ष्मण गुप्ता, वंशीधर यादव, राजेश गोंड,मिंटू खान, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुशीला राजभर, संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।
0 Comments