सपा केअखिलेश यादव की वापसी से बैकलाग रही है प्रदेश की भाजपा सरकार-अजीतमिश्रा

बलिया।  सपा के वरिष्ठ नेता अजीत मिश्रा ने बताया कि  भाजपा मोदी पार्टी इन दिनों बिरादरियों का जगह जगह सम्मेलन कर  बिरादरियों को बांटकर अपना वोट बैंक सहेजने का अभियान चला रही है। लेकिन प्रदेश के मतदाता  परिवर्तन चाह रहे हैं। जिसके लिए वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं, इस अभियान में भाजपा की बी टीम भी सत्ता पक्ष का सहयोग करने में जुटी हुई है। फिर भी मतदाताओं की चुप्पी से यहां ओहापोह की स्थिति भी देखी जा रही है।वही सपा अपने विकास कार्यों - उपलब्धियों और कार्यक्रमों के बल पर प्रदेश में अगली सरकार समाजवादियों की बनने जा रही है। लेकिन पिछड़ा वर्ग के मतदाता भी जुमले बाजों और झूठों को अच्छी तरह पहचान गये हैं और अब उनके हर कार्ड की हकीकत से परिचित हो चुके है।सपा नेताश्री मिश्रा ने कहा कि सर्वसमाज का हित आज भी समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित होने वाले इस प्रकार के आयोजनों से समाज में नफ़रत फैलाया जा रहा है। सत्ता की शुरुआत समाजवादी योद्धा के जन्मभूमि से इस बार भी होगा, जो धरती सम्पूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि भी रही है। देश की दो पवित्र नदियों के संगम  से जब भी कोई आवाज़ उठाई गई है, देश और प्रदेश के लोग ने उसे सुना और उसे महत्व दिया है। उक्त उद्गार  सपा के वरिष्ठ नेता अजीत मिश्रा"ने जन सम्पर्क अभियान के दौरान नुक्कड़ सभाओं में अपने विधान सभा क्षेत्रों में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे में समाज के जनप्रतिनिधियों  की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे  पीड़ितों की आवाज़ बुलन्द कर सहयोगी बने और न्याय दिलाने का काम करें।

Post a Comment

0 Comments