बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित कंपनी बाग में गोंगपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुख सिंह मरावी की अध्यक्षता में बैठक हुई
जिसमें सर्वसम्मति से सात सदस्यीय युवा मोर्चा की जिला कमेटी का गठन किया गया ।जिसमें कुंवर सिंह पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रंजीत गोंड निहाल को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, दीपू गोंड उपाध्यक्ष, बृजेश गोंड, जिला महासचिव अशोक गोंड, सचिव सोनू गोंड, सचिव पवन गोंड, संगठन मंत्री मार्कंडेय गोंड, प्रचार मंत्री आलोक गोंड तथा सुदेश शाह को जिला संरक्षक चुना गया। बैठक में गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। बैठक में गोंगपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुख सिंह मरावी ने कहा कि अच्छे दिन और हर वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने के नाम पर केंद्र और प्रदेश में आई भाजपा सरकार के राज में शिक्षित बेरोजगार नौजवान, रोजगार के अभाव में दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है, सम्मानजनक जीवन जीने के लिए तरस रहे हैं। बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त, सांसद विधायक मंत्री मस्त है। ऐसी स्थिति में छात्र नौजवानों को एकजुट होकर आम जनविरोधी प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने और समाजवादी सरकार की स्थापना करने हेतु गांव गांव में जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 'गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी ठाना है 2022 में सपा की समाजवादी सरकार बनाना है' बैठक में प्रमुख रूप से गोंगपा के प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना, जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, मुन्ना गोंड, सूचित गोंड, संजय गोंड, कृष्णा गोंड, कृष्णा शर्मा, हरेंद्र गोंड, सुरेश शाह, आदित्य पासवान शामिल रहे।
0 Comments