लोग अब संविधान की रक्षार्थ सपा का साथ दे-अजीत मिश्रा

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी के बाबा साहेब आंबेडकर वाहनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती  का स्वागत हुआ। इसके पूर्व नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भारती अम्बेडकर संस्थान स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री नारद राय एवं अन्य के पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस बाद सपा  कार्यालय पर हुए स्वागत से अभिभूत हो कर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी दी उस मिशन को सफल बनाने का हर सम्भव प्रयास करूंगा। पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में वरिष्ठ सपा नेता अजीत मिश्रा ने कहा कि  समाजवादी पार्टी की लड़ाई केवल साम्प्रदायिक शक्तियों से है जो बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान को समाप्त करने का प्रयास कर रही हैं, उन्हें उखाड़ फेंकने की शक्ति केवल समाजवादी पार्टी में है और किसी अन्य में नहीं है।इस लिए हमें हर समाज के लोगों तक पार्टी की उपलब्धियां और विकास कार्यो को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होना होगा,जिसके लिए सपा का एक एक कार्यकर्ता तैयार है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री मो०रिजवी,,नारद राय, पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय, छोटेलाल राजभर, संग्राम सिंह यादव,सुभाष यादव,संजय उपाध्याय, रविन्द्र नाथ यादव, लक्ष्मण गुप्ता, पूर्व प्रमुख वंशीधरयादव,मिंटूखान,शामूठाकुर, इरफान अहमद आदि ने स्वागत किया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और संचालन राजन कन्नौजिया ने किया।

Post a Comment

0 Comments