संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद गुप्ता को श्रद्धांजलि देने वालों का उमड़ा सैलाब

बलिया ।संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीरचंद जी का शनिवार देर शाम 7 बजकर 26 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया। बलिया जिले के हनुमानगंज ब्लाक स्थित ब्रह्माइन गांव मे  जन्मे अमीरचंद 1981 में संघ के स्वयंसेवक बने। 1985 में आजमगढ़ में संघ के तहसील प्रचारक बने। 1987 में संस्कार भारती में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली। उसके बाद से ही संस्कार भारती के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय महामंत्री की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। वर्तमान में उनका केंद्र दिल्ली था। अनेक वर्षों तक पूर्वोत्तर भारत में रहकर संस्कार भारती के कार्य विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्वोत्तर भारत की यात्रा में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। कल 17 अक्टूबर की देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव  पहुंचा।
जिनका पार्थिव शरीर 18 अक्टूबर 2021 को उनके गांव में ही अंतिम दर्शन हेतु हजारों लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पीयूष चौबे, अमित सिंह तोमर ,राकेश कुमार गुप्ता,  राहुल कुमार गोंड, प्रमोद प्रजापति ,अश्वनी सिंह , और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त के सौकडों कार्यकर्तागण आदि उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। उनके अंतिम दर्शन में शामिल होने वालों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सह संयोजक दत्तात्रेय होश बोले, सोनू  गोंण्डले सहित प्रान्तिय स्तर के संगठनों के अधिकारी आदि मौजूद रहे। इस सम्बन्ध में
 पद्मश्री मालिनी अवस्थी  ने बताया कि वो संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री होने के नाते भारतीय कला के विकास हेतु कलाकारों एवं ऐसे लोकविधा के संगठनों का संयोजन एवं मार्गदर्शन करते थे। आज हम लोककला एवं भररतीय संस्कृति के मूर्धन्य व्यक्तित्व को हमेशा के लिए खो दिया।उनका अंतिम संस्कार शिवरामपुर घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े भतीजे रितेश जी ने दिया।

Post a Comment

0 Comments