सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू का जगह-जगह हुआ स्वागत

बलिया। समाज वादी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह अनु ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के समतामूलक समाज की सोच को जन जन जन तक पहुंचाने संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से सजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरते हुए चंद्रशेखर जी की सोच के रूप समाजवादी जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी दमदारी के साथ सहभाग करेगी। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि स्वर्गीय चंद्रशेखर लोगों के दिलों में बसे हुए हैं, मेरा प्रयास होगा कि उनके सभी लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए और पार्टी को प्रदेश भर में मजबूत किया गया। उन्होंने पुनः याद दिलाया कि लंबे अंतराल के बाद समाजवादी जनता पार्टी की सभी इकाइयों को सक्रिय कर कर पार्टी की ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को खडा़ किया जाएगा। हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है की समतामूलक समाज की स्थापना मैं सभी वर्ग और सुविधाएं का सहयोग मिलेगा। क्योंकि चंद्रशेखर नाम नहीं सर्व प्रिय सिद्धांत है। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल पर कोई टिप्पणी ना करते हुए कहा कि हम अपने कार्य और पार्टियों की नीति और सिद्धांतों के आधार पर पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जो राजनीति चल रही है इससे ना तो समाज का भला होने वाला है और ना ही आम आदमी का कोई लाभ होगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह सहित आलोक सिंह झुन्झुनू, सजपा के राष्ट्रीय सचिव संतोष सिंह, विवेक सिंह, ब्लाक प्रमुख,भोला सिंह ‌पूर्व प्रमुख,जगतनारायण मिश्र,दीपक सिंह टुनटुन,और अमित सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।              
इसके प्रदेश अध्यक्ष का सजपा कार्यालय और टीडी कालेज पर सहित आधे दर्जन स्थानों पर युवाओं ने जोर दार स्वागत किया

Post a Comment

0 Comments