सैकड़ों युवाओं ने ग्रहण की सजपा की सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया स्वागत

बलिया। समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह रंजन के नेतृत्व में स्थानीय चंद्रशेखर  उद्यान में बैरिया विधानसभा के सैकड़ों  कार्यकर्ताओं ने सजपा की सदस्य ग्रहण कर पार्टी में आस्था व्यक्त की है ।इस अवसर पर सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह अन्नू प्रीतम सिंह ने ताकि हम सभी लोगों का समाजवादी नेता और बाबा चंद्रशेखर बचपन से ही उनके प्रति लगाओ और आस्था रही। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश के समस्त जनपदों में समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के जिला कार्य समिति का गठन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बाबा चंद्रशेखर जी के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना शुरू कर दिया है। जिससे विश्वास किया जा रहा है प्रदेश भर में सजनवा नए रंग रूप में विकसित होकर जन समस्याओं से लोगों को छुटकारा दिलाने का काम करेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव संतोष सिंह ने बताया कि प्रत्येक जिले में सजपा का गठन हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments