बलिया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने समाजवादी पार्टी में घर वापसी की बाद किए गए स्वागत के प्रति समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए। कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ऐसा कोई काम या विकास की ऐसी कोई मिसाल नहीं है जिसे दिखाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत मान सके। कहाकि सरकार का मर्यादा हीन आचरण है, और जो गालियां दी उसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जरूर देगी। कहा कि सपा सरकार ने मात्र २२महिनों प्रदेश की जनता को एक्सप्रेस वे सौंप दिया। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पार्टी में अंबिका चौधरी ने कहा कि जैसे हजारों कार्यकर्ता सपा मौजूद है। हमारे शीर्ष नेता जो जिम्मेदारी देंगे उसे पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में आम आदमी टूट गया है जीजीपी गिर गई है फिर भी जादुई आंकड़े और फर्जी आंकड़ों के रहस्य को समझते हुए प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद से देख रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद की सातों सीटें समाजवादी पार्टी के हक में होंगी और प्रदेश में सपा की सरकार मजबूती के साथ बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है के समाजवादी पार्टी के पुराने लोगों को फिर से पार्टी से जोड़ा जाएगा और प्रदेश में विकास की लहर दौड़ाई जाएगी। फेफना विधानसभा क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उच्च विचार व्यक्त किए। मैंने कहा कि वर्तमान सरकार सपा सरकार द्वारा कराए गए कामों का उद्घाटन भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कवि संपत सरल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लिखा है कि गलत कार्य सरकार करती है और जवाब विपक्ष से पूछा जाता है। ठीक वही हाल है कि बच्चा किसी गैर के घर हो और हिजड़े किसी और के घर ढोल बजाए हल्ला मचाये यही हाल वर्तमान सरकार का है। आम जनता के बीच केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश सरकार का तिलिस्म टूट रहा है जिसके साथ प्रदेश के लोग भी टूट रहे हैं उन्होंने जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां एक तरफ लूट ,आरजकता, बलात्कार के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रताड़ित करना आम बात हो गई है। लोगों का विश्वास सरकार से उठ उठ चुका है और लोग समाजवादी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। आज कार्यकर्ताओं में जो उत्साह देखने को मिला उससे यह विश्वास मजबूत हो गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी जमाल आलम आदि सपा के नेता गण मौजूद रहे।
0 Comments