बलिया।संयुक्त किसान मोर्चा और ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर तीन कृषि काले कानून के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर मौजूद संगठन के प्रदर्शनकारी लोगो को जनपद पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जगह जगह रस्से से रास्ता रोकने की पुलिस ने कोशिश भी किया ,लेकिन प्रदर्शन कारी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बन्द का ऐलान किया गया था। लेकिन प्रशासन ने उस पर पानी फेरने का बहुत प्रयास किया , जिसे लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के लोगो मे आक्रोश देखा गया । प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रदर्शन को खत्म कराने का प्रयास लगभग सफल रहा। वही संगठन के लोगो ने कलेक्ट्रेट में ही जम कर सरकार और तीन कृषि काले कानून के विरोध में रैली निकाला कर विरोध दर्ज कराया। इससे पूर्व गतशाम रेलवे स्टेशन से निकाले गये कैंडल मार्च को पुलिस के जवानों ने बलपूर्वक भ्रमण कार्यक्रम को रोक दिया था। जिसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में ही जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। सोमवार की दोपहर मैं हुई बारिश में प्रदर्शनकारियों के हौसले देखने को मिले, विरोध जुलूस के आगे आगे नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ लगे रहे कुल मिलाकर भारत बंद के आह्वान का आंशिक रूप से असर देखा गया।इस अवसर पर प्रदर्शन के संयोजक जनार्दन सिंह,केशव सिंह,केशव सिंह आजाद, बलवन्त यादव,रामजीयावन यादव, परमात्मा नन्द राय,अनिता देवी,ज्ञान्ती, रामकृष्ण यादव, तेज नारायण, अख्तर अली,ढोढा जी, संतोष सिंह,युसुफ खान काफी संख्या में किसान नेता आदि शामिल रहे।
0 Comments