राम मंदिर निर्माण के लिए सीएम की कुर्सी को त्यागा था कल्याण सिंह ने-जय प्रकाश साहू

बलिया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई । मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर  कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत नेता को  श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण सिंह  का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया है। लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा के लिए तैयार करने वाले बाबू जी की छवि सदैव हमारे मन मस्तिष्क में  रहेगी। उन्होंने देश की राजनीति को नयी दिशा दी थी। श्रीराम मंदिर के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी उनकी ही थी प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के अपने सपने को साकार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन पूरे देश के लिए गहरा आघात है।श्री राम मन्दिर  का निर्माण जो हो रहा है जिसके लिए उन्होंने सत्ता का त्याग कर दिया था। इस अवसर पर बब्बन सिंह रघुवंशी, हरेराम चौधरी,आलोक शुक्ला,राम जी सिंह,अमिताभ उपाध्याय, संजीव कुमार डम्पू,अरुण सिंह बन्टू,संतोष सिंह, अशोक यादव,रणजीतकुशवाहा,देवनन्दनप्रसाद,आरकेएस दूबे,जयप्रकाश जयसवाल, सत्येंद्र सिंह,सितांशु गुप्ता, राजेश सिंह, अंजनी राय ,शशि चौरसिया, सत्येन्द्र सिंह,प्रमोद सिंह, प्रतुल ओझा,खड़क तिवारी,पंकज सिंह आदि  उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments