बलिया। जनपद के बैरिया तहसील अन्तर्गत शोभनथही ग्राम सभा जो कि समाजवाद के पुरोधा छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र की जन्मभूमि है। उस जन्मभूमि पर स्व.जनेश्वर मिश्र की जयंती 5 अगस्त को उन्हें याद करते हुए समाजवादी प्रबुद्ध सभा के तत्वावधान में जनपद के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी द्वारा किया गया है। सम्मेलन स्थल पर पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्रा,सनातन पाण्डेय,अजीत मिश्रा सहित अन्य सपा नेताओं ने तैयारी का संयुक्त रूप से जायजा लिया। जिसमें प्रबुद्ध समाज के बीच सपा की नीतियों और विचारों पर प्रबुद्ध वर्ग के विद्वानों के विचार सुना जाएगा तथा सपा के साथ जुड़ने का आग्रह किया जाएगा। इस सम्बंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम शोभनथही में ही जिले के लोगो द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से वार्ता करने के उपरान्त कार्यक्रम की रूप रेखा घोषित किया गया है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय वरिष्ठ नेतागण भागेदारी करेंगे, जिसमे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष(उ. प्र.)माता प्रसाद पाण्डेय, समाजवादी प्रबुद्ध सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक मनोज पाण्डेय, सपा के राष्ट्रीय सचिव प्रो. अभिषेक मिश्र,पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय आदि प्रमुख है।प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजन समिति के सदस्य और सदर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सनातन पाण्डेय जनपद में होने वाले इस कार्यक्रम के स्वागतकर्ता के रूप में उपस्थित रहेंगें।
0 Comments