पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पाण्डेय पर आधारित स्मारिका का अखिलेश यादव ने किया विमोचन

बलिया।(लखनऊ)। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के जीवन पर आधारित स्मरिका का सपा राष्ट्रीय अध्यक्षज्ञ अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक में सपा राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य शशिकांत  चतुर्वेदी के प्रयास से प्रकाशित सपा के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव के निकटवर्ती रहे पूर्व मंत्री स्व.श्री पाण्डेय की जनसेवा और समाज सेवा पर आधारित स्मरिका का विमोचन करते हुए उन्होने उन्हें नमन किया।  उल्लेखनीय है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय के लोहिया सभागार में विमोचन समारोह में सहभाग किया। बैठक में जिला के सपा  सदस्यों को विशेष रूप से अखिलेश यादव ने बुलाया था। इसी बीच  स्मरिका का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। विमोचन के बाद  उपस्थित सपा जनों में  स्मरिका की प्रतियां वितरित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व मंत्रीस्व० पांडेय जी को यादकर उन्हें नमन किया।  इस अवसर पर शशिकांत चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अमर शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।  इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव , विश्राम यादव, यशपाल सिंह, राजन कन्नौजिया, अकमल नईम खां मुन्ना, साथी रामजी गुप्ता, आदि दर्जनों सपा के नेता गण  मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments