बलिया। समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यालय पर नेताजी मुलायम सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित जनपद के सपा नेताओं की उपस्थिति में सपा की सदस्यता ग्रहण करने पश्चात सपा नेता शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई का जनपद आगमन बुधवार की दोपहर में होगा। लखनऊ से कृषक एक्सप्रेस से 10:00 बजे बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन उतरेंगे वहां से बंसी बाजार नवानगर रूद्र वार करमौता होते हुए सिकंदरपुर चौराहे पर पहुंचेंगे जहां सपा के विधान सभा सिकन्दर पुर के नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला सपा के जिला मुख्यालय पर होगा। यहां जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा। सपा के जिलाध्यक्ष ने समस्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि संजय भाई के स्वागत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाये।
0 Comments