भाजपा महिला मोर्चा की प्रान्तीय उपाध्यक्ष जिला कार्यालय पर हुआ स्वागत

बलिया। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ की बैठक लोनिवि डाक बंगले में  हुई। जिसमें  मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चन्द ने महिला कार्याकर्ताओ ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द ने कहा कि  प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री ने महिलाओं कि हित में बेटी बचाओं बेटी बढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन, सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केन्द्र जैसी प्रमुख योजनाएं समर्पित की हैं। भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन का निर्माण कर रही हैं। मातृ शक्तियों के बल पर उत्तर प्रदेश में पुनः एक बार फिर 350 सीटों के साथ योगी जी को मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर परनवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीतू पाण्डेय ने कहा कि  जनपद में प्रभावशाली और सर्वस्पर्शी महिला मोर्चा का निर्माण कर हर घर से महिलाओं से सम्पर्क एंव संवाद स्थापित कर रही है। बैठक में  जिला महामंत्री रंजना राय, कृष्णा पाण्डेय, श्वेता राय, सोनी तिवारी, मंजु राय, बेबी सिंह, आरती वर्मा, रिंकु ठाकुर, उमा खरवार उपस्थित रहीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एंव संचालन श्वेता राय ने किया।

Post a Comment

0 Comments