भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संग आईटी सेल प्रमुख ने युवोत्सव कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

बलिया भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं कि बैठक हनुमानगंज पार्टी कार्यालय में हुईं। बैठक में 6 अगस्त को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के जनपद  आगमन और युवोत्सव कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में भाग लेने आए नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश आईटीसेल प्रमुख संतोष जायसवाल का कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। संतोष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ  स्वागत के स्थान और कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे, अशोक यादव, धर्म भारती, अभिषेक सिंह, कुंवर सत्यपाल सिंह, शशांक शेखर त्रिपाठी, सौरभ सिंह रानू, मुन्ना कुमार, अभय साहनी, फतेह बहादुर सिंह, हीरालाल वर्मा, अजीत सिंह, योगेन्द्र चौहान, अनूप वर्मा, सुनिल कनौजिया, स्वप्निल पाठक आदि उपास्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय ने किया।

Post a Comment

0 Comments