बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में सतीश मिश्रा ने कहाबसपा लोगों के दिलों को छोड़कर किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी


बलिया।बसपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा किसी दल से नहीं बल्कि जनता के दिल से गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा किब्राह्मणोंकामानसम्मान-स्वाभिमान सब लौटाने का काम पहले भी किया है, आगे भी करेंगी। भाजपा शासन में दलितों और ब्राह्मणों को डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्हें फर्जी मुकदमों में जेल भेजा जा रहा  है, अन्यथा उन्हें मौत के घाट उतार दिया जा रहा है। भाजपा ने तो पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम को भी नहीं छोड़ा और  घर-घर  कार्यकर्ता भेजकर 10 हजार करोड़ रुपये कमा लिए। भाजपा और  सपा दोनों की सोच एक जैसी है। बसपा  महासचिव श्री मिश्र  ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि  महंगाई इतनी हो गई है कि डिग्री धारक बेरोजगार पकौड़े भी नहीं बेच पाएंगे। उन्होंने यह दिलाया कि सत्ता में आने के पहले भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया , लेकिन सत्ता में आने के बाद नौजवानों को ठेंगा दिखा दिया । बिकरू कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में डर का माहौल तैयार कर दिया है। वे बसपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में  अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हाथी नहीं गणेश हैं, ब्रह्मा विष्णु महेश हैं' और 'जय परशुराम' के नारे के साथ प्रबुद्ध सम्मेलन का आगाज करते हुए  ब्राह्मण मतों को सहेजने का प्रयास भी किया। उन्होंने बसपा के पक्ष में जुटने की अपील ब्राह्मणों से किया।आरोप लगाया कि खुशी दुबे को छोड़ने से असलियत सामने आने के डर से उसकी जमानत नहीं होने दी जा रही है। पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार पर भी तंज करते हुए कहा कि सपा शासनकाल में भी ब्राह्मणों पर खूब अत्याचार हुए हैं। जिसे रोकने के लिए प्रबुद्ध लोगों को जागरूक होना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments