बलिया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र पाण्डेय ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर प्रदेश की योगी सरकार के प्रशासन की ओर से बाढ़ पीडितों तक पहुंचाई जा रही राहत सामग्री की समीक्षा के साथ साथ सदर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त आधा दर्जन गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित करने के साथ-साथ आश्वासन दिया कि इस आपदा के समय में बाढ़ पीड़ितों की सहायता का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। क्योंकि यह एक पुनीत कार्य है, जिसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित नेम छपरा, उदवन छपरा, राजपुर, एकौनी, बबुरानी, बहादुरपुर में बाढ़ से जूझ रहे लोगों तक अपने साथियों के साथ बाढ़ के पानी में स्वयं उतर कर बाढ़ में फंसे हुए लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई। इस दौरान प्रधान उधव चौबे, त्रिभुवन तिवारी, गुरु जी तिवारी, चंदन पटेल, बिट्टू पांडेय ,कृष्ण कुमार उपाध्याय, गणेश दुबे, प्रकाश पप्पू पांडेय, रुद्र प्रताप पांडेय, अमावस यादव, सूर्यभान सिंह, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।
0 Comments