बलिया।स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवकों को फेफना पुलिस ने रोक दिया।जिसके बाद यात्रा में शामिल युवाओं ने जमकर हंगामा किया। घटना फेफना थाना क्षेत्र की है। जहां पुलिस और तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवाओं से काफी नोकझोंक के बाद युवाज्ञ अपनी तिरंगा यात्रा रद्द कर वापस लौटना पड़ा।इस सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि युवाओं का एक समूह विवेक सिंह कौशिक के नेतृत्व में चितबड़ागांव गांव से तिरंगा यात्रा लेकर गड़वार क्षेत्र के रतसड़ गांव जाने लगा लेकिन फेफना चौराहे पर थाना पुलिस ने तिरंगा यात्रा को रोक दिया। तिरंगा यात्रा रोके जाने से क्षुब्ध ज्ञयात्रा में शामिल युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर भी थाना पुलिस ने तिरंगा को यात्रा आगे नही बढ़ने दिया।इस सम्बन्ध में पुलिस का कहना है कि यात्रा के लिए प्रशासन से अनुमति नही ली गयी थी।जिसके चलते यात्रा नही निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसे लेकर युवाओं और थाना पुलिस के बीच नोकझोंक होती रही। थाना पुलिस द्वारा रोक जाने के चलते युवाओं ने आगे की तिरंगा यात्रा स्थगित वापस लौटना पड़ा। इस अवसर पर काफी संख्या में विवेक सिंह कौशिक,विवेकानन्द सिंह ऊर्फ़ बाबुल सिंह युवा कांग्रेस के नेता सहित काफी संख्या में युवक गण शामिल रहे। सपा के वरिष्ठ नेता अजीत मिश्रा ने घटना की निन्दा करते हुए घटना की जांच करा कर दोषियों को दण्डीत किते जाने की मांग की।
0 Comments