कांग्रेस के दो-दो बैनर तले उपजिलाधिकारी कार्यालय पर महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बलिया। कांग्रेस के दो-दो बैनर तले उपजिलाधिकारी कार्यालय पर  महंगाई तत्काल रोक लगाने की मांगों को लेकर  विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और  प्रान्तीय अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं मनोज कुमार यादव के निर्देश पर कांग्रेस प्रान्तीय पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ  के निर्देश पर दीनबन्धु यादव जिलाध्यक्ष  कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग की अध्यक्षता एवं  ओमप्रकाश पाण्डेय जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय कांग्रेस भवन  से सदर तहसील  तक भाजपा सरकार द्वारा  जारी महँगाई के खिलाफ विरोध  प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी  के माध्यम से  राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।इस अवसर पर  जिला कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीन बन्धु यादव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार बढ़ती महँगाई को नियंत्रित करने में पूर्ण रूप से असफल है।इस दौर निम्न और मध्यम वर्ग  परिषद के लोगों का रसोई  बजट बिगड़ गया। उन्होंने बताया कि सरसों का तेल जो पहले 90 रूपये लीटर था वो आज दुगुना से भी ऊपर 215 रूपये  हो गया है जो अरहरकी दाल 65रूपये थी वो आज 120 रूपये हो गरी है डीजल पेट्रोल के भी मूल्य आसमान छू रहे हैं।जो आम आदमी के बस की बात नहीं है।कांग्रेस के प्रांतीय आवाहन पर महिला कांग्रेस  की प्रान्तीय महिला कांग्रेस कमेटी आह्वान पर (पूर्वी जोन)की  महाससचिव पूनम पाण्डेय के नेतृत्व में सदर तहसील पर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक बस्तुओं के बढ़ते हुए मूल्यों और महगांई को लेकर ताली और थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन से किया। इस अवसर पर  ही प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महाससचिव पूनम पांडेय के नेतृत्व में केन्द्र की मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए पुछा कि,क्या इसी का नाम विकास है? कोरोना काल में 97% भारतीयों की आय घट गई है,बेरोजगारी चरम पर है, भारत के 3.5 करोड़ मध्य वर्ग के लोग निम्न आय वर्ग में और 7.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं । महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रेषित ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल,सरसों तेल और दूध के दाम बढ़ दिए गए हैं,और  रसोई गैस पर 25 रू.बढ़ गया हैं। इस साल गैस सिलेंडर 138.50 रूपए महंगा हुआ, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय लेगों का बजट गड़बड़ा गया है।महगांई और बेरोजगारी चरम पर है। इस तरह के विकास पर भी पोस्टर लगाकर मोदी जी को "थैंक यू" क्यों नहीं बोल रहे हैं भाजपा के लोग? इसके विरोध में महिलाओं ने ताली-थाली बजाकर बिरोध प्रदर्शनक्षकिया। जिसमें प्रेम कुमारी यादव, शीला सिंह, कंचन सिंह, अनिता राय, मन्दरावती राजभर, गीता चौबे, पूनम सिंह, कंचन उपाध्याय, पुष्पा सोनी, सन्जु पासवान, शारदा देवी,मुन्नी बिन्द, ललिता देवी, फुलकुमारी, बाची राजभर,रीमा राम, कालिन्दी राजभर,रीना उपाध्याय आदि मौजूद थीं। आभार व्यक्त शारदा साहनी ने व्यक्त किया। मजेदार बात यह रही कि काँग्रेस नेताओं मांग किया है कि यदि केन्द्र और राज्य की सरकारे  मंहगाई पर नियंत्रण करने में सक्षम नहीं है तो उन्हें तत्काल कुर्सी छोड़ देनी चाहिए ।नहीं तो कांग्रेस सरकार द्वारा आम उपयोग की वस्तुओं महँगाई को नियंत्रित नहीं किया जाता तो भविष्य में सड़क से संसद तक आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर विनोद सिंह ,पी एन शुक्ला,राजेंद्र ,चौधरी ,फुलबदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय   ,राशिद  कमाल,बलवन्त चौहान,गौतम राजभर ,  ,श्रीमती लालमुनि देवी,पूनम पांडेय ,ज्ञानेश्वर,अरुण,दशरथ पासवान, आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments