बलिया। भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक चन्द्र शेखर उद्यान में राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम राज भर की अध्यक्षता में हुई जिसमें राजकुमार राजभर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप ते हुए तत्काल अपनी कार्यकारिणी गठित कर घोषित करने का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुझाव पर राष्ट्रीय। यहां सचिव बंजरंगी चौरसिया ने कहा कि सत्तासीन दल केवल नफरत फैलाने का काम कर रही है जिसे रोकने के लिए भारतीय सुहेलदेव जनता पार्टी संकल्पित है उन्होंने कहा कि इसे उखाड़ फेंकने के लिए एकजुटता जरूरी है।हमारी पार्टी आन्दोलन कर आम जन को जागरूक करने का प्रयास करेगी।इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र राजभर,महेश साहनी, अंकित तिवारी, विनोद सिंह,कंचन श्रीवास्तव, अशोक गोंड,आदि शामिल रहे। अध्यक्षता बुखारी राजभर और संचालन वीरेंद्र यादव ने किया
0 Comments